• About Us
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
Sunday, August 16, 2026
NGO Khabar
  • Home
  • NGO घडामोडी
  • सामाजिक उपक्रम
  • सामाजिक कार्यकर्ता
  • CSR
  • हिंदी
  • ब्लॉग
No Result
View All Result
  • Home
  • NGO घडामोडी
  • सामाजिक उपक्रम
  • सामाजिक कार्यकर्ता
  • CSR
  • हिंदी
  • ब्लॉग
No Result
View All Result
NGO Khabar
No Result
View All Result
Home हिंदी

अंतर्राष्ट्रीय नशा निरोधक दिवस पर भोपाल में कार्निवल रैली

NGO ख़बर by NGO ख़बर
January 26, 2026
in हिंदी
0
306
SHARES
1.6k
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

भोपाल : अंतर्राष्ट्रीय नशा निरोधक दिवस पर सामाजिक न्याय विभाग एवं सहारा साक्षरता एज्यूकेशनल एण्ड सोशल वेलफेयर सोसायटी द्वारा “नशे को न जिन्दगी को हा” कार्निवाल रैली का आयोजन किया गया। सामाजिक न्याय विभाग ई. आयुक्त रमेश कुमार ने गुब्बारे छोड़ कर रैली को रवाना किया।

रैली संचालनालय से प्रारंभ होकर १२५०, लिंक रोड नम्बर २, मयूर पार्क, तरण पुष्कर, बाल भवन होते नर्मदा मंदिर सभागार में समापन हुआ। समापन स्थल पर अतिथियों के वक्तव्य के साथ सभी प्रतिभागियों ने नशा न करने व अपने परिवार को नशे में न फसने देने की शपथ ली।

सामाजिक कार्यकर्ता एवं रेंज एंड राइज अभियान के संचालक शिवराज कुशवाहा ने बताया कि बच्चों की सुरक्षा के क्षेत्र में कार्यरत ७ संस्थाओं ने मिलकर रेज़ योर वाइस एंड राइज फ़ॉर चिल्ड्रेन नाम से बच्चों की सुरक्षा के लिए पिछले ३ वर्षों से अभियान चलाया जा रहा है। जिसमें बच्चों के साथ हिंसा के कारणों में नशा भी प्रमुख रूप से शामिल है।

कार्यक्रम मुख्य वक्ता के रूप में शैलेन्द्र सिंह चौहान, अतिरिक्त उपायुक्त पुलिस नारकोटिक्स विभाग द्वारा बच्चों की सुरक्षा एवं नशा न करने की शपथ दिलाई। अश्विनी कुमार श्रीवास्तव, अध्यक्ष सहारा साक्षरता एज्यूकेशनल एण्ड सोशल वेलफेयर सोयायटी द्वारा बताया गया कि २४ जून से निरंतर अंतरराष्ट्रीय नशा निवारण दिवस की शुरुआत की गई जिसके अंतर्गत आज नशे को न, जिन्दगी को हा कार्निवाल” आयोजित किया गया।

सामाजिक न्याय एवं निःशक्तजन कल्याण विभाग से संयुक्त संचालक प्रशासन राजश्री राय, संयुक्त संचालक आर.के सिंह, मनोज तिवारी, अल्पना ओझा, उप संचालक श्रीमती विवेकिन पचौरी, श्री सेमिल, सहायक संचालक श्री जोशी, नशाबंदी अधिकारी श्री उइके, नगर निगम से शाजिया खान सामाजिक सुरक्षा अधिकारी एवं सहारा साक्षरता संस्था के स्वयंसेवक शिव कुमारी यादव, मीनाक्षी वर्मा, रजनी देवी भौरवंशी, रवि नेवारे, गुड़िया खान, प्रकाश जोशी, प्रशांत शितोले प्रमुख रूप से शामिल रहे।

संयुक्त संचालक प्रशासन श्रीमती राज राय ने आभार व्यक्त करते हुए सामाजिक संस्थाओं एवं उनके माध्यम से नशे से पीड़ित बच्चों के पुनर्वास और उनकी कला को प्रदर्शित करने के लिए समय- समय पर मंच उपलब्ध कराने की बात भी कही।

Previous Post

विवेक विचार मंच व सहयोगी संस्थेच्या वतीने सामाजिक न्याय परिषद संपन्न

Next Post

जागतिक डॉक्टर्स दिनानिमित्त वृद्धाश्रमातील वृद्धांची मोफत आरोग्य तपासणी

Next Post

जागतिक डॉक्टर्स दिनानिमित्त वृद्धाश्रमातील वृद्धांची मोफत आरोग्य तपासणी

Please login to join discussion

Categories

  • CSR (21)
  • Human Rights (46)
  • NGO घडामोडी (172)
  • Uncategorized (6)
  • Unicef News (1)
  • ब्लॉग (20)
  • सामाजिक उपक्रम (116)
  • सामाजिक कार्यकर्ता (24)
  • हिंदी (13)
NGO Khabar

© 2021-2026 © 2026 NGO Khabar. All Rights Reserved. Empowering Social Change | News • Updates • Impact Stories

Navigate Site

  • About Us
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions

Follow Us

No Result
View All Result
  • Home
  • NGO घडामोडी
  • सामाजिक उपक्रम
  • सामाजिक कार्यकर्ता
  • CSR
  • हिंदी
  • ब्लॉग

© 2021-2026 © 2026 NGO Khabar. All Rights Reserved. Empowering Social Change | News • Updates • Impact Stories

Go to mobile version